फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों ने विजेता सदस्यों को फूलमाला पहना का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। 34 ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे 187 सदस्यों और चार बीडीसी सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। ब्लाकों में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और दोपहर तीन बजे तक चली। ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत दर्ज की। कुछ पर ही कांटे का टक्कर होती दिखी। मतगणना पूरी होने के बाद ब्लाक परिसर में ही विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

जिले में कुल 834 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायत चुनाव के बाद जिले की 393 ग्राम पंचायतें ऐसी रह गई थीं जहां सदस्य पद खाली होने के कारण कोरम पूरा नहीं हो रहा था। यही कारण रहा कि इन ग्राम पंचायतों में प्रधान तो चुन लिए गए लेकिन उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी। सदस्यों का कोरम पूरा करने के लिए 12 जून को चुनाव कराए गए थे। लेकिन इन 393 ग्राम पंचायतों में 359 ऐसी रहीं जहां निर्विरोध सदस्यों का चयन हो गया।
बाकी बचीं 34 ग्राम पंचायतों में 187 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिसका परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। इसी के साथ अब इन सभी 393 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के शपथ ग्रहण का रास्ता भी साफ हो गया है।
विज्ञापन

उधर, विजयीपुर, ऐरायां, भिटौरा, खजुहा, देवमई और अमौली ब्लाक में वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई। इस बीच डीएम अपूर्वा दुबे ने विजयीपुर ब्लाक मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सदस्य पदों के परिणाम सुबह दस बजे से ही घोषित होने लगे, लेकिन बीडीसी पदों के लिए गणना में काफी समय लगा। मतगणना पूरी होने के बाद विजेता प्रत्याशियों को ब्लाक परिसर में ही प्रमाणपत्र दिया गया। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूलमाला पहना कर सम्मानित किया।
सिजौली और कूरा में साख बचाने में रहे सफल
बीडीसी की कूरा सीट सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव की पत्नी आरती यादव के छोड़ने से रिक्त हुई थी। जिलाध्यक्ष की पत्नी बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य दो पदों पर जीतीं थीं। इसके बाद उन्होंने बीडीसी पद से इस्तीफा दे दिया था।
यहां पर जिलाध्यक्ष के समर्थक के रूप में तेज सिंह चुनाव लड़े और 360 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी शिव कुमार को हराया। इसी तरह सिजौली सीट पर विजय सिंह चुनाव जीते थे। लेकिन, नामांकन के बाद ही इनकी मृत्यु हो गई थी। रिक्त सीट पर इस बार उनके पिता रामदास चुनाव लड़े। 180 वोट हासिल कर प्रतिद्वंद्वी अभय को 28 वोटों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें