फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सरकार के लिए दिखा उत्साह, बरसे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पंचायत चुनाव में सोमवार को कुछ जगहों पर हुईं घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हुआ। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह दिखा। कुल 65 प्रतिशत मतदान हुुआ। महिलाओं, युवाओं के साथ बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे दिन सुरक्षा बल क्षेत्र में गश्त करते रहे। मतदान के बाद मतपेटी जमा करने के लिए देर रात तक ब्लाक मुख्यालयों पर कार्मिकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। कुल 834 ग्राम पंचायतों में बने 3111 बूथों पर मतदान के लिए सुुबह से ही मतदाताओं की लाइनें लग गईं। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाता उत्साहित दिखे। जिले के 13 ब्लाकों में ग्राम प्रधान के 834 पद हैं। इनमें से तीन सीटों पर प्रत्याशियों की मौत होने के कारण चुनाव स्थगित हो गए।
एक प्रधान पद के प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हुए। 830 पदों के लिए वोट डाले गए। बीडीसी के 1135 में से 22 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद शेष बचे 1113 पदों के लिए मतदान हुुआ। जिला पंचायत सदस्य के 46 पदों के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी रही।
विज्ञापन

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह व सपा के पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह उर्फ बीरन यादव के पुत्र नितिन यादव (पूर्व ब्लाक प्रमुख) समेत अन्य भाजपा, सपा के दिग्गज प्रत्याशी आमने सामने चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधान पद पर भी कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को घरों से निकाल कर अपने पक्ष में वोट दिलवाने के लिए सभी प्रत्याशी पूरे दिन प्रयासरत रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें