फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: पति की आखिरी इच्छा पूरी करने चुनावी समर में उतरी पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। बीएड, बीपीएड और आईटीआई की कंप्यूटर साइंस ट्रेड से डिप्लोमा कोर्स करने के बाद एक महिला अब पंचायत चुनाव के समर में है। ऐरायां विकास खंड की सुजरही ग्राम पंचायत से प्रधान पद की प्रत्याशी रूमा देवी ने अपना नामांकन कराते ही जनपद के शिक्षित प्रत्याशियों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। रूमा देवी के पति धर्मेंद्र सिंह की मृत्यु दो माह पूर्व हुई है और वह अपने पति की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए चुनावी समर में उतरी हैं।
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी रूमा देवी ने बताया कि उनके पति धर्मेंद्र सिंह यादव का इसी साल आठ फरवरी को निधन हो गया था। वह समाजसेवा में लगे रहते थे। प्रधानी चुनाव की तैैयारी कर रहे थे। तभी उनका निधन हो गया। रूमा कहती हैं कि पति के संकल्प को पूरा करने के लिए ही वह चुनाव लड़ रही हैं।
वह कहती हैं कि पढ़ाई पूरी होने के बाद शिक्षा क्षेत्र में सेवा करने की इच्छा थी। अब समाज सेवा का व्रत लिया है। जीतने के बाद महिलाओं के रोजगार की व्यवस्था करेंगी, ताकि महिलाएं स्वावलंबी हो सकें। रूमा देवी के भाग्य का फैसला अब 26 अप्रैल को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें