फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा समेत दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच भरखना गांव में मंगलवार की रात वार्षिक मेला का आयोजन कराकर नृत्य कराए जाने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आयोजक रिटायर्ड दरोगा समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और रिटायर्ड दारोगा समेत दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि को गांव में मेले का आयोजन होता है। इस बार भी गांव में मेला व नृत्य का आयोजन हुआ।
कोरोना संक्रमण को नजर अंदाज करके आयोजन में भीड़ इकट्ठा की गई। चाट, पकौड़ी, मिठाई, खिलौना की दुकानों के साथ सैकड़ों की भीड़ रही। रात में नर्तकियों का नृत्य देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हुई। देर रात किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस भेजी। पुलिस को देखते ही भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस ने आयोजन बंद कराकर आयोजक रिटायर्ड दारोगा रामजी तिवारी तथा सहयोगी अनुज शुक्ल के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें