फतेहपुर। वार्ड 26 पीरनपुर में लीकेज वाटर लाइन की मरम्मत करा दी गई है। घरों में साफ पानी पहुंचने लगा है। वार्ड की प्रकाश व्यवस्था और दुरुस्त कराने के लिए पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
अमर उजाला में 21 फरवरी को छपी खबर का संज्ञान लेकर शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने पीरनपुर वार्ड का भ्रमण किया। वह इस वार्ड से सभासद हैं। ऐसे में वार्ड विकास की दृष्टि से लगभग संतृप्त है। वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने नलों से पानी के साथ बालू आने की शिकायत की थी। खबर छपने के दूसरे दिन वार्ड में दो स्थानों पर लीकेज वाटर लाइन की मरम्मत कराकर समस्या का निराकरण कर दिया गया है।
चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि वार्ड के एक छोटे से हिस्से में जलभराव की समस्या है। उसके निराकरण में बांदा टांडा मार्ग की पुलिया है। पुलिया का निर्माण कराने के लिए लिए पीडब्लूडी को लिखा पढ़ी की गई है। अनुमति मिलते ही पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा। वार्ड की प्रकाश व्यवस्था और दुरुस्त कराने के लिए पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर नगर पालिका के सफाई निरीक्षण राकेश कुमार गौड़, प्रकाश निरीक्षक दिलशाद अली टीम के साथ मौजूद थे।