फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद सत्यापन किसानों के लिए बना टेढ़ीखीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सरकारी खरीद केंद्र में गेहूं बेचने वाले किसानों को पंजीकरण को सत्यापन कराना टेढ़ीखीर बना हुआ है। जिन किसानों ने एक महीने पहले ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है, उनके खतौनी का अभी तक सत्यापन नहीं किया गया है। वहीं, किसानों का कहना है कि बिचौलिये जिन किसानों का पंजीकरण कराते हैं, उनका दो से तीन दिन में सत्यापन हो जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों को सरकारी क्रय केंद्र में गेहूं बेचने से पहले ऑनलाइन पंजीरकण कराना पड़ता है। फिर एसडीएम के यहां से सत्यापन किया जाता है। सरकारी खरीद केंद्र में गेहूं बेचने के लिए एफसीआई ने मार्च से पोर्टल खोल दिए थे, जिनमें अब तक करीब पांच हजार से अधिक किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है, लेकिन सत्यापन अभी तक सिर्फ 700 किसानों का ही हुआ है। जिन किसानों ने गेहूं की फसल काट ली है, अब वह सरकारी खरीद केंद्रों में बेचने के लिए चक्कर लगा रहे है, लेकिन वहां पर केंद्र प्रभारी खाता सत्यापन न होने की बात कह कर लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें