फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लोडर की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल ...

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थानाक्षेत्र के कैंची मोड़ पर रविवार देर शाम कार व लोडर की भिड़ंत हो गई। हादसे में लोडर पर सवार एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। दोनों को कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के उमरगहना गांव निवासी राम सिंह (35) पेट्रोल पंप कर्मी है। वह देर शाम को लोडर पर बैठकर गांव जा रहा था। कैंची मोड़ के पास कार व लोडर में भिड़ंत हो गई। हादसे में लोडर पर सवार राम सिंह, सेनपुर निवासी रोहित व लोडर चालक राजा बाबू घायल हो गए। कार सवार बाल-बाल बचे। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने राम सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया हादसे में एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें