फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम ने भोला पहलवान को दी पटखनी

विज्ञापन
दंगल में महिला पहलवानों से परिचय करती ब्लका प्रमुख सुशीला सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली(फतेहपुर)। ब्लॉक क्षेत्र के न्योरी जलालपुर के दानवावीर बाबा इनामी दंगल में कई प्रांतों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। फतेहपुर के श्रीराम ने भोला को दी पटखनी दी। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह ने महिला पहलवानों से परिचय करते हुए देश का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी। दंगल में पहलवानों के दांवपेच देखते ही बने। फतेहपुर तहसील के लमहेटा गांव के श्रीराम ने राजस्थान के भोला को पटखनी दिया। जम्मू के बब्बी को कानपुर के अभिनायक ने चित किया। देवा थापा नेपाल ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दौड़ा-दौड़ा कर अपने से डेढ़ गुना पहलवान राजस्थान के कल्लू को पटखनी दी। कानपुर की महिला पहलवान खुशी पाल ने दिल्ली की स्नेहा को चित किया।
गांव के राजू त्रिपाठी और सर्वेश तिवारी ने सभी का स्वागत किया। प्रधान धर्मपाल पाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुभाष मास्टर, बराती लाल, इंद्रजीत, विवेक कुमार, अरविंद उमराव, श्रीकांत उत्तम, सनोज कुमार ने दंगल की व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें