फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबई गांव में घर-घर बुखार के रोगी

विज्ञापन
बबई में नालियों में भरा कीचड़ रास्ता बना दल दल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली। ब्लॉक क्षेत्र के बबई गांव में गंदगी के कारण बुखार से घर-घर लोग पीड़ित हैं, लेकिन अभी भी सफाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है। गंदगी से गांव में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बबई गांव में गंदगी के कारण बुखार ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। गांव में प्रीति पुत्री राम कृपाल, सुंदरिया पुत्री बृजकिशोर, निखिल पुत्र सर्वेश, शांति पुत्री अशोक, समीम पुत्र नूर हसन, गिरधारी पुत्र बृजमोहन बुखार से पीड़ित हैं। इन सभी का जहानाबाद और सठिगवां के निजी डॉक्टरों से इलाज हो रहा है। गांव के सुशील कुमार, रामशरण, रामबिहारी शिवकांत ने बताया कि सफाई के नाम पर हजारों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन अब भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
प्रधान पति खुशीलाल वर्मा ने बताया कि आधे से अधिक गांव की सफाई हो चुकी है। शेष गांव की चालू सप्ताह में साफ-सफाई हो जाएगी। चिकित्साधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार ने बताया कि प्रत्येक गांव का सर्वे कराया जा रहा है। जहां पर ज्यादा बुखार से पीड़ित मरीज मिलेंगे, वहां पर कैंप लगा कर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें