फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकडने और बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मछलियों को पकड़ने और बाजार में बेचने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। नदियों और तालाबों में कोई मछली पकड़ते हुए पाया गया तो अधिकारी उस पर कार्रवाई करेंगे। मत्स्य विभाग की टीम इसकी निगरानी करेगी। डीएम अपूर्वा दुबे के निर्देश पर 30 सितंबर तक के लिए मछली पकड़ने और बिक्री करने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि इस समय मछलियां प्रजनन करती हैं और उनके संवर्धन व संरक्षण का यह समय रहता है। कतला, रोहू, नैन व विदेशी कार्पग्रास, सिल्वर कार्प, कामन कार्प प्रजाति की मछलियों के पकड़ने पर 30 सितंबर तक के लिए रोक लगा दी गई है।
वहीं, जीरा, फ्राई, फिंगरलिंग व 10 इंच तक की मछलियों पर 30 जुलाई तक के लिए रोक लगाई गई है। इस बीच में कोई व्यक्ति मछली पकड़ते व बेचते हुए पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें