फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़ाई दशक में पहली बार होगा प्रधानों का वर्चुअल शपथग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्राम पंचायतों के नए गठन के बाद अब ग्राम प्रधानों और सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय हो गया है। इस बार शपथ ग्रहण पंचायतीराज व्यवस्था के गठन के बाद से एकदम अलग होगा। क्योंकि इस बार हमेशा की तरह ब्लाक मुख्यालयों में शपथग्रहण समारोह आयोजित नहीं होंगे, बल्कि प्रधानों और सदस्यों को ऑनलाइन शपथ दिलाई जाएगी। यह शपथ 25 और 26 मई को दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

1995 में पंचायतीराज व्यवस्था के गठन के बाद से लगातार हर पंचवर्षीय में ग्राम प्रधानों को ब्लाक मुख्यालय बुलाकर एकसाथ शपथ दिलाई जाती है। मगर कोरोना के चलते पिछले 25 वर्षों में पहली बार प्रधान वर्चुअल शपथ लेंगे।
जिन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों की संख्या पूरी होगी, वहीं के प्रधान शपथ ले पाएंगे। शेष में सदस्यों के पुन: चुनाव होंगे। 25 और 26 मई को जूम एप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिलाधिकारी हर ग्राम पंचायत के लिए शपथ ग्रहण की अधिसूचना जारी करेंगी, जिसे ब्लाकों में चस्पा किया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद 27 मई दिन गुरुवार को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। जिसमें विकास के मुद्दे तय होंगे।
डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने बताया कि ऑनलाइन शपथ लेने के बाद प्रधानों और सदस्यों से एक प्रतिज्ञान शपथ पत्र भरवाया जाएगा। जिसे पंचायत सचिव प्रधानों और सदस्यों से लेकर जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें