फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बंटेगा मुफ्त खाद्यान्न ...

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज यानी गुरुवार से राशन कार्डधारकों को मुक्त गेहूं और अनाज निर्धारित मात्रा में दिया जाएगा। निशुल्क खाद्यान्न वितरण की यह प्रक्रिया 31 मई तक चलेगी।
विज्ञापन

हालांकि 522 उचित दर की दुकानों में पहले दिन वितरण का कार्य नहीं हो सकेगा। इन दुकानों के विक्रेताओं ने अब तक गेहूं और चावल की उठान नहीं की है। इस लिहाज से पहले दिन सिर्फ 585 उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर मुफ्त खाद्यान्न का वितरण होगा।
जिले में 1107 सरकारी सरकारी कोटे की दुकानें हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को दिया जाना है। हरेक यूनिट पर पांच किलो अनाज दिया जाएगा। जिसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल शामिल है। इस योजना के तहत 20 मई से 31 मई के बीच मुफ्त खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड गाइड लाइन से होगा वितरण
सरकारी राशन की दुकानों पर मुफ्त में मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ लेने के लिए कोरोना गाइड लाइन पर अमल करना होगा। अनाज उसी को दिया जाएगा जो मास्क में होगा। कोटेदार भी सैनिटाइजर और पानी की व्यवस्था रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें