फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक व कोचिंग संस्थान 30 तक रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम अपूर्वा दुबे ने शिक्षण और कोचिंग संस्थानों को 30 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। डीआईओएस और बीएसए को निर्देशित किया है कि नए नियमों का सख्ती से पालन कराएं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव गृह के निर्देश पर डीएम अपूर्वा दुबे ने गाइडलाइन जारी कर दी है। डीआइओएस महेंद्र प्रताप सिंह और बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने नई व्यवस्था का पालन करने के लिए प्रधानाचार्य और शिक्षकों को निर्देशित किया है।
नई गाइडलाइन के अनुसार सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का शिक्षण कार्य 30 अप्रैल तक बंद रहेगा। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। 24 घंटे मोबाइल खुला रखेंगे। बुलाने पर हाजिर न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें