फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम अपूर्व दुबे ने नाइट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं। 21 अप्रैल से यह अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा। रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। रोजाना 100 से अधिक केस मिल रहे हैं। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। संक्रमण के फैलाव को देखते यह कर्फ्यू अग्रिम आदेश तक रहेगा। आदेश के मुताबिक, रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा। यह नाइट कर्फ्यू नगर पालिका, नगर पंचायतों व कस्बों में लागू होगा।
ग्रामीण इलाकों में नाइट कर्फ्यू का कोई प्रावधान नहीं है। नाइट कर्फ्यू में सभी आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुएं, दवाएं, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस की आपूर्ति पूर्व की भांति चलती रहेगी। इन सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर्स, स्वच्छता कर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के ड्यूटी संबंधी आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा।
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू से अलग होगा वीकेंड कर्फ्यू
वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक रहेगा। यह नाइट कर्फ्यू से अलग होगा। नाइट कर्फ्यू रात को नौ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा। हालांकि इन दोनों में आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।
साप्ताहिक बंदी के विरोध में व्यापारी नेता
जनपद में वीकेंड कर्फ्यू के साथ साप्ताहिक बंदी की अनिवार्यता के प्रशासन के फैसले का व्यापारियों ने विरोध किया है। आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि प्रशासन बिना व्यापारियों के साथ वार्ता किए मनमाने फैसले उन पर थोप रहा है। अभी मतदान में बाजार बंद ही रहेगा। रात्रिकालीन कर्फ्यू है ही, साप्ताहिक कर्फ्यू भी है। ऐसे में गुरुवार की साप्ताहिक बंदी भी लागू करना व्यापारियों के हित में नहीं है। इससे रोजगार पर संकट खड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें