फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वार्ड में पदाधिकारी जाकर प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के जिला कार्यालय में बैठक हुई। प्रदेश महासचिव व पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि 46 सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी उतारेगी। इन्हें दमदारी के साथ चुनाव लड़ाना है। हर वार्ड में पदाधिकारी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बिलासपुर के विधायक व पर्यवेक्षक शैलेश पांडेय ने कहा कि प्रदेश कमेटी की ओर से देर रात तक जिला पंचायत सदस्यों की सूची घोषित हो सकती है। सूची घोषित होने के बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रचार, प्रसार में जुट जाएं। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के चेयरमैन चौधरी सत्यवीर सिंह ने पदाधिकारियों से कहा कि सूची घोषित होने के बाद सभी कार्यकर्ता निष्पक्ष रूप से प्रचार में लग जाएं।
पंचायत चुनाव ही आने वाले विधान सभा चुनाव में नई दिशा देगा। इस मौके जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडे, उपाध्यक्ष संतोष कुमारी शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, राजीव लोचन निषाद, मोहसिन खान, मिस्बाहुल हक, हेमलता पटेल, बबलू कालिया, पंकज सिंह गौतम, विकास मिश्र, उदित अवस्थी, अभिषेक कश्यप, विवेक मिश्र, सर्वेश पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें