फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की तलाश में राजस्थान पुलिस ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राजस्थान के फालना थानाक्षेत्र से लापता किशोरी की तलाश में वहां की पुलिस ने शहर में डेरा डाला है। पिछले दो दिनों से पुलिस शहर के कई इलाकों में छापामारी कर चुकी है। अभी मुख्य आरोपी और किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस के साथ किशोरी के परिजन भी यहां आए हैं। परिजनों ने बताया वह लोग कई साल से मुंबई में रहते थे। लॉकडाउन के दौरान मुंबई से राजस्थान लौट गए थे। उनकी 16 साल की बेटी सिलाई सीखने जाती थी। 10 मार्च को बेटी सिलाई सीखने के बाद घर नहीं लौटी। उन लोगों ने काफी खोजबीन करने के बाद फालना थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस घटना में फतेहपुर का कफील शामिल है। कफील भी महाराष्ट्र में रहता था।
वह अक्सर बेटी को परेशान किया करता था। विरोध करने पर उसने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी क्रम में राजस्थान पुलिस जांच करते हुए मंगलवार को शहर कोतवाली पहुंची है। राजस्थान पुलिस ने जांच में दो मोबाइल नंबर ट्रेस किए हैं। एक मोबाइल नंबर का कफील निवासी अस्ती का निकला। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें