फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदन और अतिसंवेदनशील बूथों पर रहेगी विशेष निगहबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए अफसर का ब्लू प्रिंट लगभग तैयार है। अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए 133 बूथों पर कैमरे की निगरानी में मतदान कराने की तैयारी है। सबसे ज्यादा 23 अतिसंवेदनशील प्लस बूथ मलवां ब्लाक में हैं। दूसरे नंबर पर देवमई ब्लाक है, यहां 19 अतिसंवेदनशील बूथ हैं।
विज्ञापन

सबसे कम अतिसंवेदनशील बूथ तेलियानी ब्लाक में हैं, यहां इनकी संख्या दो है। जबकि हथगाम ब्लाक में तीन और बहुआ ब्लाक में चार अतिसंवेदनशील बूथ हैं। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। जिले में कुल 1352 बूथ बनाए गए हैं।
अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं इन गांवों के बूथ
जूड़ाखेड़ा, नोनारा, जलालपुर न्योरी, देवरी बुजुर्ग, सहिमलपुर, इजूरा खुर्द, सरांय खालिस, अंदीपुर, कोर्राकनक, बगेरनडेरा, रासी का डेरा, ओनई कोर्रा कनक, चंदीपुर, सरवल, बावन, सामियाना, सिमौर, खदरा, कोसा, बिसौली, भैसौली, परसदेपुर, डारी बुजुर्ग, लाला बक्सरा, खैरई, हकीमपुर खंतवा, रिठवां, रमवा पंथुवा, खेसहन, मानीखेड़ाकोठा बखरिया, अरगल, मंगलपुर टकौली, मोहम्मदपुर गौती, मोहम्मदपुर कला, बिजौली, पधारा, मुसाफा, बेंता आदि गांवों के 133 बूथ अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं। इन सभी में कैमरे की निगरानी में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें