फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की बजी डुगडुगी, आचार संहिता लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथियां शुक्रवार को घोषित हो गईं। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। जिले के 834 ग्राम पंचायतों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 13 से 15 अप्रैल तक नामांकन होगा। 18 अप्रैल को नाम वापसी और इसी दिन चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 18 लाख 53 हजार 779 मतदाता वोट डालेंगे। उधर, चुनाव की तिथियों का ऐलान होते ही प्रशासन ने होर्डिंग और बैनर हटवाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान के साथ ग्राम सदस्य के चुनाव कराए जाएंगे। ग्राम पंचायत में 834 प्रधान पद और 10 हजार 554 सदस्य पद के चुनाव होंगे। क्षेत्र पंचायत में 1135 बीडीसी और 46 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। इसके लिए 1352 मतदान केंद्र और 3111 बूथ बनाए गए हैं।
आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुट गया है। कस्बा और चौराहों पर लगे प्रत्याशियों के पोस्टर, बैनर हटवाने का काम शुरू कर दिया गया है। शाह चौकी पुलिस ने कस्बा में होर्डिंग हटवाई। हुसैनगंज पुलिस ने कस्बा के हथगाम, रोड, डलमऊ रोड पर लगे जिला पंचायत सदस्य व प्रधान पद के प्रत्याशियों की होर्डिंग हटवाई। इसी क्रम में जिले भर में लगी चुनावी होर्डिंग और बैनर हटवाए गए। वहीं, चुनावी तैयारियों को लेकर आरओ और एआरओ की तैनाती की रूपरेखा भी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से तय हुआ चुनावी कार्यक्रम
नामांकन- 13 से 15 अप्रैल, सुबह आठ से शाम पांच बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच- 16 से 17 अप्रैल, सुबह आठ से काम समाप्त होने तक।
नाम वापसी- 18 अप्रैल, सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक।
चुनाव चिन्ह आवंटन- 18 अप्रैल, दोपहर तीन बजे से काम समाप्ति तक।
मतदान- 26 अप्रैल, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक।
मतगणना- दो मई, सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें