फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने बकाएदारों से 15 तक पंजीयन व 31 तक बिल जमा करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 132 केवीए ट्रांसमिशन सेंटर का लोकार्पण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सीएम को जिले की समस्याएं बताईं। सीएम ने बकायेदारों से अपील की है कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत ब्याज पर सौ फीसदी छूट दी जा रही है। जिन उपभोक्ताओं का बिल बकाया है, वह 15 मार्च तक पंजीयन करा लें और 31 मार्च तक बिल जमा करा दें।
विज्ञापन

हुसैनगंज क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा में 33.68 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवीए ट्रांसमिशन सेंटर का निर्माण कराया गया है। 2.40 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसमिशन से ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्रों को जोड़ा गया है। इससे उपकेंद्रों का लोड कम होगा और रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल के कार्यकाल में जिला मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसील को 20-22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र को 18-20 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने का काम किया गया है। आबादी में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा प्रदेश है, फिर भी अन्य प्रदेशों की अपेक्षा विद्युत व्यवस्था में बेहत सुधार किए गए हैं। इस दौरान डीएम अपूर्वा दुबे बी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जिले की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और जिले की बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग की। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जिले में कृषि के अलग फीडर बनाए जाएं। इससे फीडरों का लोड कम होगा और किसानों को सिंचाई के समय आसानी से बिजली मिल सकेगी। साथ ही जिले में 132 केवीए ट्रांसमिशन सेंटर एक और बनाया जाए। फतेहपुर एक बड़ा जिला होने की वजह से उपकेंद्रों पर क्षमता से अधिक लोड रहता है, इससे फाल्ट भी अधिक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें