फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई। छात्रा समेत दो लोग घायल हुए। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र खजुहा निवासी शिवमोहन (56) एक फर्म में सुरक्षा कर्मी थे। वह शुक्रवार शाम पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में बावनी इमली के पास पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में शिवमोहन गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, खजुहा रोड बहरौली मोड़ के पास बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा प्रिया मिश्रा पुत्री दीपक मिश्रा निवासी बहरौली घायल हुई। बजाजा गली के पास बाइक से गिरकर पूरन का बेटा हर्ष गुप्ता (16) निवासी कानपुर घायल हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें