फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई।
महामंत्री आशीष गौड़ ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। इसके लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। पीड़ित अधिवक्ता परिवारों को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिलाई जाए। प्रयागराज में अधिवक्ता शशांक मिश्र की पुलिस द्वारा पिटाई की गई, महोबा के अधिवक्ता मुकेश पाठक और मेरठ के अधिवक्ता ओंकार सिंह तोमर ने अराजकतत्वों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
इसकी न्यायिक जांच कराकर परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। तेलंगाना राज्य में अधिवक्ता दंपति की दिन दहाड़े हुई हत्या की जांच कराई जाए और परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता धनराशि दिलाई जाए। इस मौके पर शास्वत गर्ग, संतोष कुमार शुक्ला, आशीष गौड़, आसिफ, मणि प्रकाश दुबे, शिवप्रकाश मिश्रा, सुनील गुप्ता, विमल दुबे, पुनीत श्रीवास्तव, राशिद, मयंक, नासिर, अखिलेश गुप्ता मौजूद रहे।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर फतेहपुर टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अधिकारी व अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। डिप्टी कमिश्रर वाणिज्य कर फतेहपुर व आयकर अधिकारी न्यायिक को ज्ञापन देकर प्रदेश में हो रही अधिवक्ताओं की हत्या पर सवाल उठाए। पीड़ित परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी दिलाने का मुद्दा उठाया। इस मौके पर अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता, महामंत्री सुनीता गुप्ता, श्रवण कुमार गौर, आराधना पांडेय, वीरेंद्र सिंह, विमल कुमार गुप्ता, अजलाल अहमद, दिवाकर गुप्ता, फारूखी, सत्यम गुप्ता, फसाहन अली, आरती श्रीवास्तव, मो. इकबाल, मोईन मौजूद रहे।