फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: जमीन विवाद के मामले में भाजपाइयों के खिलाफ मुकदमा, कोतवाली में हंगामा 

Sat, 20 Feb 2021 10:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में जमीन के विवाद में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला करीब 1 माह पहले का है। मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। शहर के नासिरपुर मोहल्ला निवासी शिवकली पत्नी पुत्तन निषाद की तहरीर पर भाजपा के अभिषेक और रितिक के खिलाफ मारपीट व जमीन कब्जे के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जिसके बाद आरोपी नेताओं समेत भारी संख्या में लोग गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुंचे। भाजपा नेता अभिषेक ने आरोप लगाया कि मामला एक माह पहले का है तो अब क्यों एफआईआर की गई। जबकि राजस्व पहले ही जमीन की नाप कर चुका है। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें