फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रतनसेनपुर गौंती गांव में 16 फरवरी को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष से संतोष कुमार पांडेय की पत्नी सुमन देवी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुमन का आरोप है कि उसका सबमर्सिबल लगा है।
गांव के पारसनाथ बोर से खेत सिंचाई करते थे। सिंचाईं का करीब दो साल से 40 हजार रुपये बकाया है। 16 फरवरी को रुपये मांगे तो पारसनाथ ने गाली गलौज की और बकाया देने से मना कर दिया। तभी पारसनाथ और उसके बेटे अरुण, अनिल, धीरज, बेटियों नीलू, रीना ने लाठी डंडे से हमला किया। मारपीट में वह और उसके बेटे मनीष, संदीप, बेटी सोनी को को चोटें आईं।
उसकी बाइक भी लाठी डंडे से तोड़ दी। सुमन की ओर से बलवा की धाराओं में पारसनाथ समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, दूसरे पक्ष से पारसनाथ पांडेय के बेटे अनिल पांडेय ने मनीष, संदीप, प्रिया, सोनी, मोनी, सुमन, पंकज, सुशील पांडेय, फूलचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीच बचाव में इस पक्ष से रीना, नीलू, पारसनाथ को चोट आई है। थाना प्रभारी एके गौतम ने बताया कि पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की गई है।