खागा। मॉडल बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के पहले दिन गुरुवार को 23 पदों के लिए अधिवक्ताओं नेे नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो नामांकन दाखिल हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह और ज्ञान कुमार सिंह ने, महामंत्री पद पर राजकुमार दुबे और मो. यूसुफ ने नामांकन दाखिल किए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रमाकांत गुप्त, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रवींद्र कुमार अवस्थी, बलवंत सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए अखिलेश सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए जैनेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए शिखा गुप्ता, ओमप्रकाश सोनकर, कोषाध्यक्ष पद के लिए रामसुमेर और जितेंद्र कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार, रविकरन सिंह ने नामांकन दाखिल किए हैं।
वहीं, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में अवधेश सिंह, अमर सिंह, रमाशंकर पाल, देवारी लाल, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में सुभाष कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह यादव, निखिल कुमार साहू, विनोद कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी नामांकन 10 बजे से लेकर दो बजे तक दाखिल होंगे।