फतेहपुर। रामा अग्रहरि महिला महाविद्यालय के बीएड एवं बीटीसी प्रशिक्षण संस्थान में प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक बने मेधावियों को मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्ता ने शील्ड और शाल भेंटकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व न्याय मंत्री और विशिष्ट अतिथि अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
सम्मानित होने वाले मेधावियों में कनिष्का द्विवेदी, मानसी श्रीवास्तव, शिवानी त्रिपाठी, अनामिका सिंह, श्वेता, स्वाती साहू, रश्मि, प्रिया सिंह, सान्या पटेल, आरती चौहान, प्रतिभा अग्रहरि, श्रद्धा गुप्ता, समन सगीर, विपिन मिश्रा, तुषार तिवारी, सुयश श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, प्रवीण रावत, लालचंद्र पाल हैं।
इस मौके पर राजेश गुप्ता, रंजना शुक्ला, छोटेलाल कुशवाहा, प्रकाश गुप्ता, देवनारायण सिंह, रवींद्रपाल सिंह, अवनीश कुमार और महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।