पटेल नगर चौराहे से रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिकारी संजीव सिंह
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन ने सोमवार को रथ यात्रा निकाली। डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा ने पटेलनगर चौराहे पर हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा रवाना की। रथ यात्रा का नेतृत्व फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी राजेश सिंह पटेल, संजय सचान, कमलेश योगी कर रहे हैं।
रथ यात्रा पटेलनगर चौराहा स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुई। यात्रा मलवां, चौडगरा होते हुए औंग कस्बा पहुंची, जहां ब्लाक प्रमुख देवमई कुश वर्मा और जयकरन सिंह पटेल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यात्रा का खदरा में कुलदीप यादव, मनोज गुप्ता, कैलाश वर्मा ने स्वागत किया।
गंगचौली में राकेश यादव, अभिषेक वर्मा, मोहन लाल प्रजापति ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा करचलपुर, जहानाबाद, बिंदकी, जोनिहां, बहुआ, लदिगवां से राधानगर चौराहे से गुजरते हुए पटेलनगर चौराहे पर पूरी हुई। रथ यात्रा का गांव-गांव में रोककर स्वागत किया गया। समापन पर रामसनेही, बाबा बृजेश पटेल, महेंद्र सिंह, कौशल मिश्र, अमोल सचान, अभय सचान, अभिजीत पटेल, जगदीश कटियार, दीपक पटेल आदि मौजूद थे।