बरौंहा गांव में गिरी कोठरी के मलबा हटाता पीड़ित पिरिवार
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के बरौहां गांव में भोर तीन बजे पुराना घर भरभराकर ढह गया। उमस भरी गर्मी के कारण बच्चों के साथ घर के बाहर सो रही गृहस्वामिनी सुरक्षित बच गईं। बरौहां निवासी राजेश कुमार उर्फ मखलू की पत्नी रामसखी दो बच्चों के साथ शनिवार रात घर के बाहर सो रही थीं। अचानक कोठरी ढह गई।
आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली। गृहस्वामिनी ने बताया कि वह पति और तीन बच्चों के साथ घर के बाहर सो रहे थे। पीड़ित परिवार मजदूरी करता है। राजस्व विभाग की टीम क्षति का आकलन करने नहीं पहुंची।