फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं को गुपचुप तरीके से भेजा गोदाम

विज्ञापन
11जुलाई को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सहकारिता के एडीसीओ की जांच के बाद मामला तूल पकड़ता देख कम मिले गेहूं को आनन-फानन गोदाम में जमा करा दिया गया। विभागीय अधिकारी भी इस मामले को दबाने में लगे हैं। हालांकि डीएम के निर्देश पर बनाई गई तीन सदस्यीय टीम को 15 दिन में जांच कराकर रिपोर्ट को कहा गया है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद 30 जून को समाप्त हो गई है। इसके बाद दो जुलाई को अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) उदयशंकर ने बुदवन समिति में जांच की थी। इसमें 16 लाख 85 हजार रुपये का 875.50 किलो गेहूं कम मिला था।
एडीसीओ ने इसकी रिपोर्ट सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता और प्रयागराज निबंधक एवं आयुक्त सहकारिता को भेजी थी। इसके मुताबिक बुदवन क्रय केंद्र में 9683.50 क्विंटल गेहूं की खरीद मिली। उसमें 8440 क्विंटल गेहूं गोदाम भेजा गया और 368 क्विंटल गेहूं क्रय केंद्र में मिला था।
विज्ञापन

एडीसीओ ने बताया था कि 875.50 क्विंटल गेहूं कम पाया गया था। 1925 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की कीमत 16 लाख 85 हजार 337 रुपये होती है। एडीसीओ ने बताया कि जिन किसानों के खाता में रुपया भेजा गया है उसकी जांच करने के लिए नौ जुलाई का समय दिया गया था।
लॉकडाउन की वजह से जांच नहीं हो सकी। वहीं पीसीएफ प्रबंधक से जब इस विषय में पता करने के लिए फोन किया गया तो उनका मोबाइल बंद था। उनके लिपिक कैलाश से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दो दिन पहले गेहूं गोदाम में भेज दिया गया है। बुदवन क्रय केंद्र में जितना गेहूं खरीदा गया था। वह गोदाम पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें