फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़कर दुकानें खोले जाने पर पहुंचा पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
बिंदकी में बिना रोस्टर दुकान खोले जाने पर दुकानदारों को हिदायत देते एसडीएम - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। बिना रोस्टर के दुकान खोले जाने की सूचना पर बुधवार दोपहर एसडीएम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल बाजार जा पहुंचा। पुलिस प्रशासन के पहुंचते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और इधर-उधर खिसक लिए। कई दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई। इस बीच पुलिस और प्रशासन ने लोगों से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एसडीएम प्रहलाद सिंह, नगर पालिका ईओ निरुपमा प्रताप और कोतवाल नंदलाल सिंह के साथ फोर्स नजाही बाजार होते हुए फाटक बाजार पहुंचा। यहां ज्यादातर दुकानदार रोस्टर के नियमों का अनुपालन न करते हुए अपनी-अपनी दुकान खोले हुए थे। एसडीएम ने दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई। इस बीच भारी पुलिस प्रशासन देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कपड़ा दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी और इधर-उधर भाग निकले।
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन की नई गाइडलाइन के अनुसार सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को बर्तन, गैस चूल्हा, हार्डवेयर बालू सीमेंट सरिया, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, फर्नीचर, मोबाइल शॉप, लोहा, स्टील, साइकिल की दुकानें ही खुलनी हैं। मंगलवार, गुरुवार व रविवार को ज्वैलरी, रेडीमेड कपड़े आदि की दुकानों को खोलना था लेकिन तमाम दुकानदारों ने नियम के विरुद्ध यह दुकानें खोल रखी थीं।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन ने इस पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि जो लोग भी नियम के विपरीत दुकान खोलेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कई दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई। कपड़ा दुकानों को खोले जाने को लेकर कपड़ा व्यापारियों के बीच आपस में ही कहासुनी हुई हालांकि पुलिस के पहुंचते ही कपड़ा व्यापारी निकल गए। बाद में सर्राफा बाजार के निकट एसडीएम प्रहलाद सिंह एक बैठक की जिसमें व्यापारी मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि हर हाल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। इस मौके पर सभासद रामजी गुप्ता, सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें