फतेहपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दिया जाने वाला निशुल्क राशन अब 24 मई तक मिलेगा। पहले खाद्यान्न वितरण की तारीख 15 से 25 मई निर्धारित की थी। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय के छूटे कार्ड धारक रविवार तक दूसरे चरण के वितरण का लाभ ले सकेंगे।
इसमें प्रत्येक कार्ड धारक को एक किलो चना और एक यूनिट में पांच किलो चावल निशुल्क दिया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे से साम नौ बजे तक मशीन में अंगूठा लगा कर अनाज ले सकते हैं। जिनका मशीन में अंगूठा नहीं लग रहा है, वह पहचान पत्र दिखा कर राशन ले लें। संवाद