फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर कक्षा चार के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। हाईवे के दुर्गागंज बड़ाहार गांव के पक्के सरयू तालाब में शनिवार को डूबकर एक किशोर छात्र की मौत हो गई। कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित दुर्गागंज बड़ाहार गांव के पक्के सरयू तालाब में किसान राकेश का बेटा विकास (14) भैंस को पानी पिलाने गया था।
विज्ञापन

भैंस के न निकलने पर वह खुद तालाब में घुस गया और डूब गया। करीब एक घंटे तक घर न पहुंचने पर राकेश ने खोजबीन शुरू की। विकास का शव तालाब में उतराने की बात सुन परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में विकास को बाहर निकाला गया लेकिन मौत हो चुकी थी।
विकास प्राथमिक विद्यालय दुर्गागंज में कक्षा चार का छात्र था। थानेदार नागेंद्र नागर ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता नेे हादसे की तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें