फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे तालाबों में नहर से भरा जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नहरी क्षेत्र के सूखे तालाबों में सिंचाई विभाग पानी भरेगा। इसके लिए निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता ने कानपुर अधीक्षण अभियंता को 600 क्यूसेक पानी की मांग भेजी है। हालांकि जिले में नहर का पानी आने में एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन

नहर की पटरी और जर्जर पुलियों का निर्माण कराने के लिए सिंचाई विभाग ने मार्च के पहले सप्ताह से जून तक के लिए पानी बंद कर दिया था। लॉकडाउन से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कानपुर को पत्र भेज कर 600 क्यूसेक पानी नहर में चलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि नहर से सूखे तालाबों को भर दिया जाए ताकि गर्मी में मवेशियों और पक्षियों को पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें