फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर विवादित खेत की काट ली फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। रामपुर इमादपुर गांव में कोर्ट के आदेश को ताक पर रखकर सोमवार को शस्त्रधारियों ने फसल कटवा लिया। मामले में थरियांव पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रामपुर इमादपुर गांव में करीब 28 बीघा खेत विवादित हैं। एसडीएम ने देखभाल के लिए खेत प्रधान राजेंद्र सिंह को सुपुर्द किया है। राजेंद्र सिंह का आरोप है कि गांव के केदारनाथ, अभिमन्यु सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश सिंह पंकज, अंकुल सोमवार को असलहों से लैस होकर खेत पहुंचे। असलहों के बल पर लाही, चना की फसल कटवाई। करीब डेढ़ लाख की फसल को साथ लेकर चले गए। इस मामले में हाईकोर्ट ने एसडीएम के आदेश पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। आरोपियों ने एसडीएम और हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें