फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में गालीगलौज करने पर मारपीट, सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। भाऊपुर में सोमवार की रात नशे में गालीगलौज का विरोध करने पर मारपीट हो गई। चार आरोपियों के खिलाफ कल्यानपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले किसान शिव गोपाल शुक्ला ने बताया कि पड़ोसी ललित नशे में उससे रात को गालीगलौज कर रहा था। विरोध करने पर ललित के साथी आशू, यीशू, भानू, नीशू पहुंचे। उन लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया। 112 नंबर की सूचना पर पीआरवी पहुंची। हमलावर मौके से भाग निकले। झगड़े को लेकर सुबह पूर्व प्रधान के बेटे संतोष तिवारी ने समझौते का प्रयास किया। उससे भी आरोपी पक्ष का विवाद हो गया। मारपीट में संतोष तिवारी का हाथ फट गया। संतोष तिवारी की तहरीर पर आशू, नीशू, यीशू, भानू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि नशे में गालीगलौज पर विवाद हुआ। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। शांतिभंग में ललित का चालान किया गया है। दूसरी ओर ललित पक्ष का कहना है कि उन लोगों पर अनर्गल दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें