फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः जारी है मौरंग का काला कारोबार, देर रात डीएम ने पकड़े 111 ओवरलोड वाहन

Thu, 28 Jan 2021 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान डीएम अपूर्वा... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

घने कोहरे और भीषण ठंड के बीच ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने के लिए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे और पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल पूरी टीम के साथ सड़कों पर निकले। मौरंग के ओवरलोड ट्रकों की धरपकड़ की गई। 

विज्ञापन


मौरंग की ओवरलोडिंग का काला कारोबार पकड़ने को जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे रात ढाई बजे तक खुद सड़कों पर डटीं रहीं। उनके साथ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी मुस्तैद रहे। जिलाधिकारी की अगुवाई  में रातभर में 111 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया जिनसे तकरीबन 50 लाख से अधिक का राजस्व वसूला गया।

बिंदकी में डीएम-एसपी और एसडीएम प्रियंका भयंकर कोहरे में सड़क पर निकले तो ठीक इसी समय ललौली क्षेत्र में एसडीएम सदर प्रमोद झा और एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद त्रिवेदी ने धरपकड़ की। वहीं खागा क्षेत्र में तहसीलदार शशिभूषण मिश्र ने वाहन चेक किये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें