फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची दुदौली टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा। जनता इंटर कालेज मैदान में चल रहे छिवलहा क्रिकेट प्रीमियम लीग के छठवें दिन फतेहपुर व दुदौली शानू टीम के बीच खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें फतेहपुर की टीपू टीम को हराकर दुदौली टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

फतेहपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय हुआ। दुदौली शानू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट खोकर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान शानू ने 34 गेंद में 68 रन, सरवन ने 15 गेंद में 34 रन बनाकर नॉट आउट रहे। फतेहपुर की तरफ से उवैश व अखिलेश ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में उतरी फतेहपुर टीपू टीम ने 12 ओवर में सिर्फ 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। रजा ने 19 गेंद में 24 रन बनाए।
विजेता टीम के खिलाड़ी असरफ को 24 रन व 3 विकेट लेने पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष जियाउल हक के द्वारा मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर देवेंद्र सोनी, कमेटी सदस्य मेराजुल हसन, गुफरान, हंसराज, इमरान, ताबिज, शनी, सुशील यादव, गोलू सिंह, शानू, नयन पांडेय, पवन वर्मा, असलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें