फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ भाकियू ने उपकेंद्र घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। बिजली की अघोषित कटौती को लेकर भाकियू राष्ट्रीयतावादी ने उपकेंद्र का घेराव किया। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर अधिशासी अभियंता को पांच सूत्री ज्ञापन देकर व्यवस्था दुरुस्त कराने का मुद्दा उठाया। बिजली आपूर्ति में सुधार न हुआ तो 13 जुलाई को किसान पंचायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि धान रोपाई चल रही है। बिजली कटौती से किसान रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। प्रवीण सिंह ने बताया कि पांच सूत्री मांग में 24 घंटे आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर ठीक कराने, जर्जर तार बदलने, फाल्ट सही करने के नाम पर अवैध वसूली बंद करना शामिल है। इस मौके पर छोटेलाल, जितेंद्र त्रिपाठी, अतुल सिंह, भूपेंद्र सिंह, कामद श्रीवास्तव, धर्मसिंह, रामभजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें