फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: मानसिक तनाव में इंग्लिश लेक्चरर ने दी जान, कमरे में शव देख चीख पड़े परिजन, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 17 Apr 2026 07:26 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कुंवरपुर रोड स्थित बनारसी धाम मोहल्ले में शुक्रवार को एक अंग्रेजी प्रवक्ता ने घर में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब स्कूल और पढ़ाई से लौटे बच्चों ने उन्हें कमरे में मृत अवस्था में देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृतक रमाशंकर (54) खजुहा कस्बे के पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता थे। मूल रूप से गाजीपुर जनपद के शेखपुर थाना कासमागंज के निवासी रमाशंकर लंबे समय से बिंदकी में रह रहे थे और यहीं उन्होंने अपना मकान बनवाया था। उनकी पत्नी हृदेश कुमारी सरकंडी गांव के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका हैं। परिवार में तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार रमाशंकर बीते कुछ समय से शुगर की बीमारी से परेशान थे और मानसिक तनाव में चल रहे थे। इसी कारण उन्होंने करीब चार दिन से स्कूल से अवकाश भी ले रखा था। शुक्रवार को पत्नी स्कूल चली गई थीं और बच्चे पढ़ाई के लिए बाहर गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोपहर में जब बच्चे घर लौटे तो कमरे के भीतर उनका शव पड़ा मिला और आसपास खून फैला हुआ था। मोहल्ले के लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें