फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फोटोग्राफर को बेहोश कर ले गए ढाई लाख का कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। वैवाहिक कार्यक्रम में फोटो व वीडियोग्राफी के लिए बुलाए गए दो फोटोग्राफरों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उनके ढाई लाख रुपये कीमत के दो कैमरे पार कर दिए गए। स्टूडियो मालिक की सूचना पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। फोटोग्राफरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के कुंवरपुर रोड स्थित कमल ग्राफिक्स एंड स्टूडियो के मालिक कमल है। दो दिन पहले मोबाइल से खजुहा के लखनाखेड़ा से पतारा घाटमपुर कानपुर जाने वाली बारात की वीडियो, फोटोग्राफी के लिए बुकिंग की गई थी। कमल के अनुसार बुकिंग करने वाले युवकों ने ऑनलाइन एक हजार रुपये उन्हें ट्रांसफर किए थे। शुक्रवार को जनता कोतवाली बिंदकी निवासी फोटोग्राफर नीरज शुक्ला व कुंवरपुर रोड खजुहा निवासी अमित (24) कैमरा लेकर पहुंचे थे। वहां उन्हें बाइक सवार दो युवक मिले। उन्होंने फोटोग्राफरों को पांच हजार रुपये बुकिंग का और दिया। साथ ही कहा कि लखनाखेड़ा से बारात निकल गई, उन्हें आने में देर हो गई है। इसलिए वह उनके साथ चलें। नीरज व अमित अपनी बाइक से और दो युवक अपनी बाइक से निकले और जहानाबाद होते हुए घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगा कस्बा पहुंचे। वहां पर बाइक सवार दोनों युवकों ने जूस पीने के लिए मंगाया। इसके बाद नीरज व अमित को जूस पिला दिया। इससे दोनों बेहोश हो गए। यह देख बाइक सवार बदमाश उनके ढाई लाख रुपये के दो कैमरे लेकर भाग गए।
अमित ने होश में आने पर स्टूडियो मालिक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कुछ लोगों ने दोनोंको घाटमपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। कमल ने पूरे मामले की जानकारी घाटमपुर व बिंदकी कोतवाली पुलिस को दी। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने जांच करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ हो रही है। इंस्पेक्टर बिंदकी रवींद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें