फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने रोकवाई प्रेमी की दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका ने दूसरी शादी रचाने पहुंचे प्रेमी की शादी रुकवाई है। जिसके बाद वधू पक्ष ने बारात लौटा दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो जयमाल स्टेज से आरोपी प्रेमी भाग निकला। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया। जिसके बाद शादी टूट गई और बारात लौट आई।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने आर्यसमाज में तीन नवंबर को युवक के साथ शादी की थी। इधर, युवक की उसके परिजनों ने 11 दिसंबर को शादी तय कर दी। प्रेमिका से छिपाकर युवक शुक्रवार को शादी करने पहुंचा।
इसकी भनक युवती को लगी। उसने मलवां थाने में रात को शिकायत की। मलवां पुलिस ने गाजीपुर थाने में संपर्क किया। गाजीपुर पुलिस देर रात जयमाल के समय पहुंची। यह देखकर दूल्हे के होश उड़ गए। पुलिस ने वधू पक्ष से संपर्क किया और सारे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

तभी दूल्हा मोबाइल बंद कर लापता हो गया। पुलिस दूल्हे की खोजबीन में जुटी रही। पुलिस दूल्हे के पिता को थाने में पूछताछ को ले गई।
मलवां प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि युवती की आर्य समाज मंदिर का सबूत पेश किया है। इनके बीच अंर्तजातीय होने के कारण समस्या थी। लड़की पक्ष ने शादी तोड़ दी है। फिलहाल युवती ने शादी रोकवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें