फतेहपुर के अल्लीपुर में एक जून की शाम आठ बजे अपहृत हुए किशोर की लाश शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गांव के एक कुएं से बरामद हुई। किशोर का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने उसकी हत्या करने के बाद कमर में ईंट बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया था। शव मिलने की खबर पर भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस अधीक्षक ने दावा है कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। मलवा थाना क्षेत्र के शिवपुर (आदमपुर) गांव निवासी सुनील बाबू का 13 वर्षीय पुत्र शिवकांत एक जून की शाम आठ बजे घर से निकला था और गायब हो गया।
पिता ने दो जून को इसकी सूचना पुलिस को दी। दो जून की शाम को पिता के पास फोन आया और उससे कहा गया कि वह 20 लाख रुपए का इंतजाम करे, वरना बेटे की हत्या कर दी जाएगी। फिरौती की सूचना होते ही पुलिस अधिकारी घटना की जांच में लग गए।