प्रशिक्षार्थी को टैबलेट देते आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर में स्थित तीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को 398 टैबलेट बांटे गए। प्रशासन ने तीनों संस्थानों के प्रधानाचार्यों को आवंटन सापेक्ष टैबलेट प्रदान किए थे, जिनका वितरण किया गया।
नोडल आईटीआई में भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता व नगर महामंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट प्रदान किए गए। नोडल प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि एक वर्षीय ट्रेड के सभी प्रशिक्षणार्थियों और दो वर्षीय ट्रेडों के अंतिम साल के शत प्रतिशत प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट प्रदान किए गए हैं। आईटीआई फतेहपुर के 198, आईटीआई जहानाबाद के 180 और आईटीआई सिविल लाइन के 11 प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट बांटे गए हैं।