25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव के पास बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। गोली आरोपी के उसके बाएं पैर पर लगी है। घायल को बिंदकी सीएचसी से कानपुर हैलट में रेफर किया गया है। बदमाश का दूसरा साथी फरार हो गया है। मौके से एक तमंचा और पिस्टल की खाली खोखे बरामद हुए हैं।
एसपी मौके पर जांच करने पहुंचे हैं। बिंदकी कोतवाली के खजुहा नहर के पास पीआरवी टीम मौजूद थी। तभी जहानाबाद की ओर से पहुंचे बाइक सवारों ने पीआरवी को देखकर फायर किया और मौके से भाग निकले। पीआरवी ने बिंदकी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव और स्वाट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा, डीडी सिंह टीम के साथ मौजूद थे।