फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : हत्या कर युवक का शव छिपाने का चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रेलवे ट्रैक पर दो माह पहले सिर कटे युवक के मिले धड़ के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के उकाथू गांव निवासी कुबेर सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटा अमन सिंह को 15 जून की शाम गांव के भीम सिंह, सुनील सिंह, शिवम सिंह अपने एक अन्य युवक अपने साथ लेकर चले गए। बेटा रात को घर नहीं आया।
पुलिस ने बेटे का शव पांभीपुर के पास रेलवे ट्रैक से मिलने की सूचना दी। पिता का आरोप है कि भीम सिंह और उसके साथियों ने पुत्र की गला काटकर हत्या कर दी। उसकी गर्दन गायब कर दी।
विज्ञापन

ट्रेन दुर्घटना दिखाने के लिए उसके धड़ को ट्रैक पर फेंक दिया और सिर कहीं छिपा दिया। कोतवाल जयप्रकाश शाही ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें