फतेहपुर। घर में घुसकर अकेली महिला को तमंचा लगाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला के जेवर लूटकर ले गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि 16 दिसंबर 2021 की वह रात वह घर में अकेली थी। रात 10 बजे दरवाजे की कुंडी खटखटाने की आहट सुनाई दी।
वह दरवाजे के पास पहुंची। गेट पर गांव के देवराज, कल्लू अपने साथी राजू निवासी जमरावां थाना हुसैनगंज के साथ खड़े थे। गेट खोलने पर तीनों घर के अंदर आए। इसके बाद उन लोगों ने तमंचा लान दिया और घर के अंदर घसीट ले गए।
उसके कपड़े फाड़ डाले। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी चेन और कान की बालियां छीनकर ले गए।
पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल जयप्रकाश शाही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।