फतेहपुर के बिंदकी में मोहल्ला मीरकपुर निवासी कैंसर पीड़ित सराफा कारोबारी बृजेश कुमार उर्फ पप्पू (45) की शुक्रवार देर रात कानपुर के एक नर्सिंग होम में मौत हो गई। बृजेश की 16 मार्च को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, जबकि हैलट की रिपोर्ट में उसको निगेटिव बताया गया।
सराफा कारोबारी बृजेश कुमार शहर के मीरकपुर में रहते थे और पेट के कैंसर से पीड़ित थे। इनका कानपुर के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। चिकित्सकों ने आपरेशन के लिए कहा तो बृजेश की कोरोना जांच कराई गई। लखनऊ पीजीआई से 16 मार्च को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकले।