फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदनपुर गांव में चार जगहों पर चोरी की कोशिश...

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में सोमवार रात चोरी का प्रयास किया गया। लोगों की नींद खुलने से चोर भाग निकले। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुंवरपुर रोड स्थित कुंदनपुर गांव में नंदराम सिंह के घर में सोमवार रात चोर घुस गए। गृहस्वामी नंदराम की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया। काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन चोर भाग निकले। चोरों ने पास के ही धान खरीद केंद्र में भी चोरी का प्रयास किया। यहां बिजली और कटीले तार काट दिए। केंद्र में मौजूद चौकीदार के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। कुंदनपुर गांव में रोड किनारे स्थित सुभाष चंद्र के घर में भी चोर घुसे। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। चैनल का भी ताला तोड़ दिया और अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन सुभाष चंद्र और उनके परिवार के सभी सदस्यों की नींद खुल गई। उनके ललकारने पर चोर भागे। सुभाष चंद्र के घर के ठीक सामने सड़क पार धर्मेंद्र सिंह उर्फ धुन्नर के घर की चोरों ने दरवाजे के अंदर हाथ डालकर कुंडी खोलने की कोशिश की। यहां भी खटपट की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। चोरी की प्रयास की घटनाओं से ग्रामीणों परेशान हैं। लोगों ने जागकर रात गुजारी। गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें