फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भीग गया किसानों का गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 42- थरियांव गेहूं क्रय केंद्र। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बारिश में भीग गया किसानों का गेहूं
फतेहपुर। जिन खरीद केंद्रों में तौल हो रही है, वहां पर भी किसानों के गेहूं को बारिश से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सुबह से हो रही बारिश में किसानों का गेहूं भीग रहा है। गेहूं की तौल कराने के लिए किसान केंद्र प्रभारियों से फरियाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

44 खरीद केंद्र बंद करने के बाद अब जिले के 13 केंद्रों पर ही गेहूं खरीदा जा रहा है। शुक्रवार को रुक-रुक कर सुबह से बारिश हुई, जिसमें तिरपाल से ढके होने के बाद भी किसानों का गेहूं भीगता रहा। न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिए खरीद केंद्रों पर हजारों क्विंटल गेहूं अभी भी पड़ा हुआ है। हालांकि अब केवल मंडी समितियों के 13 केंद्रों में ही किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। नवीन गल्ला मंडी बिंदकी, फतेहपुर मंडी में पूरे दिन गेहूं तौल बंद रही। बिंदकी में किसानों का करीब 200 क्विंटल से अधिक गेहूं भीग गया। बारिश के कारण केंद्र में सुबह से न किसान पहुंचे और न ही तौल करने वाले श्रमिक। केंद्र प्रभारी मो. उस्मान ने बताया कि गेहूं को ढक दिया गया था। फतेहपुर मंडी के सभी तीन कांटों में तौल बंद रही। किसानों का डंप गेहूं अनवरत बारिश से भीग गया। उधर, खागा व किशुनपुर मंडी में बारिश कम होने पर कुछ किसानों का गेहूं तौला गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें