फतेहपुर। 27वें दिन नहर कालोनी में धरना दे रहे किसान एकता मंच के समर्थन में भाकियू उतर आई है। यहां 23 जनवरी को लखनऊ राजभवन का घेराव करने का ऐलान किया गया।
धरने में कहा गया कि कृषि कानूनों को जब तक रद्द नहीं किया जाता है, किसानों का धरना जारी रहेगा।
नहर कालोनी में चल रहे धरने में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कृषि कानूनों के विरोध में किसान एकता मंच का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों की एक ही लड़ाई है।
कृषि कानूनों को रद्द कराना। कोई भी संगठन कृषि कानूनों के विरोध में उतरेगा, तो उसका भाकियू समर्थन करती है। किसान बबलू कालिया ने कहा कि किसानों की बात मानकर कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया तो जिले में सरकार का ऐतिहासिक विरोध होगा।
इस मौके पर किसान नेता मनीष पटेल, भाकियू नेता राजकुमार सिंह गौतम, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह पटेल, प्रीतम सिंह, दीपक गुप्ता, नागेंद्र यादव, शैलाब सिंह, सुशील कालिया, गंगा प्रसाद लोधी, दिनेश पाल, संजय यादव, रमेश पटेल, मंजीत, सर्वेश पासी, अतुल उमराव, बबलू पटेल, मोनू सिंह मौजूद रहे।