फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक्सीलेंस सेंटर की नर्सरी से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Mon, 25 Dec 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज के खुसरोबाग में माली का प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यार्थियों को राजकीय उद्यान कंपनी बाग का भ्रमण कराया गया। कंपनी बाग के एक्सीलेंस सेंटर से सब्जियों की फसलों को बेमौसम में तैयार करके आय बढ़ाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


औद्योगिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि माली प्रशिक्षण लेने वाले 15 अभ्यार्थियों को जिले के कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव, उसरैना के मशरूम उत्पादन इकाई का भ्रमण कराया गया। मशरूम उत्पादक जयपाल ने मशरूम से तैयार करने के तरीका बताए।
उद्यान विभाग के शब्बीर हुसैन ने बताया कि एक्सीलेंस सेंटर में मिर्च, टमाटर, शिमला मिर्च, पपीता समेत अन्य फसलों की नर्सरी बेमौसम सीजन में तैयार किया जाता है। शासन से तय दाम पर किसानों को नर्सरी उपलब्ध कराई जाती है। एक्सीलेंस सेंटर में अधिक ठंड और गर्मी के दिनों में तापमान को सामान्य करके नर्सरी तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें